पाठशाला में साल्व होगा साइबर अपराध

साइबर अपराध की समस्या और जागरुकता साइबर अपराध पाठशाला में साल्व होगी। इस कवायद के तहत अब जिले में हर माह के पहले बुधवार को साइबर पाठशाला लगाई जाएगी। स्कूल कॉलेज नगर पालिकाओं और पंचायत राज संस्थाओं की ओर से सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:24 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:24 AM (IST)
पाठशाला में साल्व होगा साइबर अपराध
पाठशाला में साल्व होगा साइबर अपराध

जेएनएन, बिजनौर। साइबर अपराध की समस्या और जागरुकता साइबर अपराध पाठशाला में साल्व होगी। इस कवायद के तहत अब, जिले में हर माह के पहले बुधवार को साइबर पाठशाला लगाई जाएगी। स्कूल, कॉलेज, नगर पालिकाओं और पंचायत राज संस्थाओं की ओर से सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे। रचनात्मक तरीके से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

छह अक्टूबर को पहला कार्यक्रम होगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। हर माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरुकता दिवस मनाया जाएगा। इस जागरुकता दिवस के तहत पहले बुधवार को सुबह 11 बजे से एक घंटे के लिए सेमिनार और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीजीपी की ओर से कप्तान को आदेश जारी किए गए हैं। इसमें दूरदर्शन, रेडियो, अखबार, इंटरनेट मीडिया आदि प्लेटफार्म का सहारा लिया जाएगा। आंदोलन के रूप में इस अभियान को चलाया जाएगा। जूम ग्रुप के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जाएगा। पोस्टर, पंफलेट, रचनात्मक सेशन आयोजित किए जाएंगे।

----

यह लोग होंगे शामिल

साइबर अपराध दिवस पर होने वाली सेमिनार में जिलाधिकारी, एसपी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पीआरआई से जुड़े अधिकारी आदि शामिल रहेंगे। इन्हीं के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, पंचायती राज संस्थाएं, नगर पालिकाओं में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जागरुकता में आशाओं और कामगारों को भी लगाया जाएगा। इस जागरुकता पाठशाला में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को भी जोड़ सकते हैं। इस अभियान को ऑनलाइन और आफलाइन चलाया जाएगा।

----

छह सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। हर माह के बुधवार को साइबर अपराध की समस्या और जागरुकता के लिए सेमिनार, मीटिग और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों के अलावा अन्य संस्थाएं इस अभियान में शामिल रहेंगे।

-डा. धर्मवीर सिंह, एसपी

chat bot
आपका साथी