मंडियों में उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा खतरा

जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू है। मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है और मौत का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है लेकिन लोग इस गंभीर स्थिति में भी संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार लापरवाही कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:21 PM (IST)
मंडियों में उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा खतरा
मंडियों में उमड़ रही भीड़, बढ़ रहा खतरा

बिजनौर, जेएनएन। जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू है। मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है और मौत का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है, लेकिन लोग इस गंभीर स्थिति में भी संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार लापरवाही कर रहे हैं। सरकार की ओर से लाकडाउन के साथ-साथ क‌र्फ्यू घोषित है, लेकिन इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। चांदपुर में कृषि उत्पादन मंडी हो या बाजार सभी जगह भीड़ बेकाबू है। पुलिस भी 11 बजे के बाद सख्ती करती है, ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है।

लगातार सरकार और प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही है, लेकिन लोग बेपरवाह हैं। सड़कों पर आवाजाही कम नहीं हो रही है और बाजारों के अलावा गलियों में लोग जमघट लगा रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। रविवार को हल्दौर रोड स्थित मंडी समिति में तो भीड़ का आलम यह था कि न तो यहां शारीरिक दूरी का पालन होता दिखा और न ही अन्य नियम का पालन हुआ। पुलिस भी बेपरवाह रही। जनता के साथ पुलिस की अनदेखी शहर के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। उधर रविवार को 11 बजे के बाद पुलिस ने बिजनौर मार्ग पर चेकिग अभियान चलाया। जो सिर्फ और सिर्फ चालान का टारगेट करने के लिए चलाया गया। दो बजे के बाद पुलिस भी गायब रही। - - - - - - - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी