बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा के बाद शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। इस दौरान सड़कों पर चहल-पहल रही। कुछ लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। हालांकि पुलिस की ओर से चेकिग अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM (IST)
बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

बिजनौर, जेएनएन। साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा के बाद शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। लोग खरीदारी करने में जुटे रहे। इस दौरान सड़कों पर चहल-पहल रही। कुछ लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। हालांकि पुलिस की ओर से चेकिग अभियान चलाया गया।

कोरोना की गाइडलाइन पालन कराने के पुलिस-प्रशासन की तैयारी में जुटा है। सरकार की ओर से दो दिनी लाकडाउन का आदेश जारी किया गया है। पुलिस की ओर से सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शुक्रवार आठ बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा। इसके चलते शुक्रवार शाम को बाजारों में भारी भीड़ दिखाई दी। दुकानें पर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। सामान खरीदने के लिए आपाधापी में रहे। बाजार में आवाजाही रोजाना से ज्यादा रही। सड़कों पर वाहनों की वजह से जाम की स्थिति भी बनी। सिविल लाइन, मुख्य बाजार में काफी भीड़ रही। इस दौरान कुछ लोगों ने मास्क का इस्तेमाल भी नहीं किया। बेपरवाह लोग सड़क पर घूमते नजर आए। दो गज दूरी का पालन नहीं किया गया। पुलिस-प्रशासन की ओर से बार-बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार रात से बाजार बंद होना शुरु हो गया। बाजार खाली हो गए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि लाकडाउन का पालन कराया जाएगा।

चांदपुर:

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लागू हुए साप्ताहिक लाकडाउन के चलते शुक्रवार को बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कहीं न कहीं यह भीड़ शादी विवाह के कार्यक्रमों के चलते भी रही। इस दौरान जहां शहर पूरे दिन जाम से जूझता रहा, वहीं, कोविड को लेकर सभी नियम हवा में उड़ते दिखाई दिए। उधर, पुलिस भी बाजार से नदारद रही।

शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक साप्ताहिक लाकडाउन लागू हो गया है। इन दो दिनों के अलावा सोमवार व मंगलवार को भी सहालग है। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब रहा और बारिश होती रही। जिसके चलते लोग घरों में ही रहे। लेकिन, दोपहर में जैसे ही मौसम साफ हुआ एकाएक लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। विशेषकर कपड़ों की दुकानों व ज्वेलर्स के यहां लोगों की भीड़ रही।

इस दौरान लोग कोविड के नियमों का पालन करना भी भूल गए। देखा गया कि लोग बिना मास्क के बाजार में निकल पड़े। वहीं, शारीरिक दूरी तो जैसे पूरी तरह गायब रही। लोगों का कहना था कि ऐसे में तो कोरोना और अधिक हावी हो जाएगा। शहर में भीड़ रहने के चलते पूरे दिन बाजार में जाम का झाम रहा और लोग बेबस व परेशान नजर आए। वहीं, पुलिस इस दौरान शहर से नदारद नजर आयी।

chat bot
आपका साथी