71 महिलाओं को दिया कोरोना वारियर सम्मान

कार्यक्रम संयोजिका भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिघल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 71 महिलाओं को मुख्य अतिथि बिजनौर विधायक सुची मौसम चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरजिदर कौर भूपिदर बाबी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:50 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:50 AM (IST)
71 महिलाओं को दिया कोरोना वारियर सम्मान
71 महिलाओं को दिया कोरोना वारियर सम्मान

जेएनएन, बिजनौर। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कोरोना वारियर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिघल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 71 महिलाओं को मुख्य अतिथि बिजनौर विधायक सुची मौसम चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरजिदर कौर, भूपिदर बाबी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुची चौधरी, हरजिदर कौर, लीना सिघल, भूपिदर बाबी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। हरजिदर कौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रांतीय पार्षद लीना सिघल ने महिलाओं को आगे बढ़कर राजनीति में भागीदारी करने का आह्वान किया। हरजिदर कौर और भूपिदर बाबी ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के लाभ गिनाए गए। कार्यक्रम में रेणु राजपूत, एकता चौधरी, सुनीता देवी, नीलम कर्णवाल, पूनम देवी, सविता देवी, रूखसार जहां, पूजा पाल, सरोही, रेखा वर्मा, वर्षा कुमारी, मोना कौर, चंद्रा सैनी, ममता चौहान, गजना पाल सहित जिले की कई महिलाओं को कोरोना वारियर सम्मान से प्रमाण पत्र देकर और भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मोनिका यादव और संचालन भारती गौड़ तथा अनामिका जैन ने संयुक्त रूप से किया। जिला मंत्री सरिता सैनी, मनीषा सैनी, शशिबाला चौहान, डा. शीला राना, गायत्री निराला, गीता कैसले, सविता प्रजापति, डा.अनीता राठौर, संतोष रानी समेत कई सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी