बेरखेड़ा के युवक का पुणे में मतांतरण

महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गए युवक का मतांतरण करा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने गांव में हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:20 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:20 AM (IST)
बेरखेड़ा के युवक का पुणे में मतांतरण
बेरखेड़ा के युवक का पुणे में मतांतरण

जेएनएन, बिजनौर। महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गए युवक का मतांतरण करा दिया गया।

ग्राम बेरखेड़ा के मुस्लिम समुदाय के काफी लोगों का पुणे में बेकरी का कारोबार है। इसी गांव के निवासी अनुसूचित जाति के 25 वर्षीय डेविड कुमार के पिता महीपाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। डेविड पर भाई व बहन की शादी की जिम्मेदारी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते डेविड भी गांव के मुस्लिम युवकों के साथ बेकरी में काम करने पिछले वर्ष पुणे चला गया था।

गुरुवार को डेविड की बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने वह पुणे से आया था। स्वजन उसकी बढ़ी दाढ़ी व संप्रदाय विशेष के रीति-रिवाज देखकर दंग रह गए। डेविड ने बताया कि पुणे में रहते हुए उसने मतांतरण करा लिया है। इस बात का पता चलने पर हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी शुक्रवार देर शाम पुलिस के साथ गांव पहुंचे। मंडल प्रभारी एनपी सिंह, हरीश चौहान, नेपाल सिंह आदि के साथ पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि युवक ने अपनी मर्जी से मतांतरण किया है। सारा घटनाक्रम पूणे का है। मामले की जांच की जाएगी।

फरार दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज किया गया था।

ग्राम तरकोला निवासी खुर्शीद पुत्र रफीक कुरैशी और नईम कुरैशी पुत्र वाजिद कुरैशी को गोकशी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा संबंधित धारा में चालान कर दिया था। दोनों आरोपित जमानत पर आ गए थे। पुलिस ने 17 जुलाई को दोनों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। आरोपितों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों गांव से फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए गांव व उनकी रिश्तेदारी में कई बार दबिश दी थी परंतु सफलता नहीं मिल पाई थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित गांव आए हुए हैं। इस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जयकुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी