प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को धरना देंगे कांग्रेसी

बिजनौर जेएनएन। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:41 PM (IST)
प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को धरना देंगे कांग्रेसी
प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को धरना देंगे कांग्रेसी

प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को धरना देंगे कांग्रेसी

बिजनौर, जेएनएन। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस शनिवार से 12 जून तक पार्टी कार्यालय पर धरना देगी। उधर जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का का दोष सिर्फ इतना था, कि वह लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों की मदद करना चाहता था, कितु यूपी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सत्याग्रह के जरिए प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को बिजनौर समेत सभी जिलों में करीब 10 लाख पोस्टर लगाने के साथ सेवा सत्याग्रह में पोस्ट कार्ड लिखने और सोशल मीडया पर भी आवा•ा उठाई जाएगी। पत्रकारवार्ता में मुनीश त्यागी, मीनू गोयल,न•ाकत अल्वी, डॉ. देशबन्धु त्यागी, इकबाल अहमद ठेकेदार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी