प्रियंका की रिहाई नहीं होने पर गिरफ्तारी देंगे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रिहाई को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। आंदोलित कांग्रेसियों ने ऐलान किया कि यदि प्रियंका वाड्रा को रिहा नहीं किया गया तो बुधवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 10:29 PM (IST)
प्रियंका की रिहाई नहीं होने पर गिरफ्तारी देंगे
प्रियंका की रिहाई नहीं होने पर गिरफ्तारी देंगे

बिजनौर, जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रिहाई को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। आंदोलित कांग्रेसियों ने ऐलान किया कि यदि प्रियंका वाड्रा को रिहा नहीं किया गया, तो बुधवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका वाड्रा को बिना किसी वारंट के गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार कर लिया। यदि उन्हें बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो बुधवार को जिलाध्यक्ष शेरबा•ा पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाता, तब तक तक धरना जारी रहेगा। बैठक में पूर्व मंत्री ओमवती देवी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, मुनीश त्यागी, सुधीर पराशर, ठाकुर अवनीश कुमार, नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, सपना हुसैन अंसारी, मीनाक्षी सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

....

खाद्य पदार्थो के लिए नमूने

बिजनौर, जेएनएन। त्योहारी सीजन शुरू होते ही औषधि एवं खाद्य सुरक्षा-प्रशासन विभाग के सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थो के नमूने लेने की याद आ गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को 10 खाद्य पदार्थो के नमूने लिये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को ई-स्टोर इंडिया चांदपुर रोड बिजनौर से साबूत काली मिर्च, साबूदाना (पैक्ड), मल्टी विटामिन साफ्ट जैल कैप्सूल (पैक्ड), ई-स्टोर मोहल्ला कस्बा नगीना से काला नमक (पैक्ड), साबूदाना (पैक्ड), सनड्रोप पीनट बटर (पैक्ड), हेमप्रोप्लस सिरप , भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज ग्राम धमरोला नूरपुर से दूध, देसी घी, सर्विन पुत्र शीशपाल ग्राम बल्दिया हल्दौर से दूध का नमूना लिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच को भेज दिए गए हैं। टीम में अभिहित अधिकारी पंकज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, रामवीर सिंह, एचपी सिंह, जितेंद्र कुमार, तेज बहादुर सिंह एवं मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी