महिला अधिकार व सुरक्षा पर हुई प्रतियोगिता

बिजनौर जेएनएन। एसबीडी महिला महाविद्यालय की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला अधिकार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:55 PM (IST)
महिला अधिकार व सुरक्षा पर हुई प्रतियोगिता
महिला अधिकार व सुरक्षा पर हुई प्रतियोगिता

बिजनौर, जेएनएन। एसबीडी महिला महाविद्यालय की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारी व सुरक्षा विषय पर ऑन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों के आठ महाविद्यालयों की 124 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। शनिवार शाम एसबीडी महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और बिहार आठ राज्यों के महाविद्यालयों की 124 छात्राओं ने प्रतिभागिता किया। प्रतियोगिता में 60 प्रतिशत अंक पाने वाली 90 छात्राओं को ऑन लाइन ई-प्रमाण पत्र जारी किए गए।

प्राचार्य डा. पूनम चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं आदि को उनके अधिकारों, सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी होने पर पीड़ितों द्वारा उसका लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी रेनू चौहान ने संचालन किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य वक्ता डा. जीत सिंह, नीलम पाल, अर्चना, फरहाना हाशिम, डा. अल्पना सिंह, डा. पायल शर्मा आदि ने व्याख्यान दिया। डा. कनक चौहान, नगमा परवीन आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी