महिला को बहलाकर कुंडल व नकदी ठगी

घर से बाजार गई महिला को बहलाकर दो युवकों ने उसके कुंडल व नकदी ठग ली। महिला को ठगी का आभास हुआ तो उसने शोर मचाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:53 PM (IST)
महिला को बहलाकर कुंडल व नकदी ठगी
महिला को बहलाकर कुंडल व नकदी ठगी

बिजनौर, जेएनएन। घर से बाजार गई महिला को बहलाकर दो युवकों ने उसके कुंडल व नकदी ठग ली। महिला को ठगी का आभास हुआ तो उसने शोर मचाया। लोगों के पहुंचने से पूर्व दोनों युवक बाइक से भाग गए। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

नूरपुर के गांव फीना निवासी दीपा पत्नी बृजेश नजीबाबाद स्थित विद्युत केंद्र में कार्यरत है। फिलहाल वह धामपुर स्थित सुभाष चौक के पास रहती है। गुरुवार को महिला सामान लेने बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद लौटते समय मोहल्ला क्षत्रिय नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने उसे रोका। दोनों बाइक सवारों ने उसे बातों में लगा लिया। उन्होंने बहलाकर दीपा के कुंडल, करीब चार हजार रुपये की नकदी ठग ली। बाद में दोनों युवक दीपा को झांसा देकर भाग निकले। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हुए। लेकिन तब तक युवक वहां से भाग गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्वी गंग नहर में मिला शव

मंडावली: थाना क्षेत्र के चंदक हेड पर पूर्वी गंग नहर के गेट में एक शव फंसा होने हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी है। जब तक पुलिस पहुंची राहगीरों की पूर्वी गंग नहर के पास भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया। प्रथम ²ष्ट्या शव पानी में बह कर आया है और नहर गेट में फंस गया लगता है। शव काफी पुराना है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

chat bot
आपका साथी