सीएम ने की भारतेंद्र सिंह की सराहना

ग्राम मधुसूदनपुर देवीदास में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कालेज की स्वीकृति के लिए पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह जितनी बार लखनऊ आए उन्होंने मेडिकल कालेज समेत कई विकास कार्यो की वकालत की। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह कर्मठ सिपाही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM (IST)
सीएम ने की भारतेंद्र सिंह की सराहना
सीएम ने की भारतेंद्र सिंह की सराहना

जेएनएन, बिजनौर। ग्राम मधुसूदनपुर देवीदास में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कालेज की स्वीकृति के लिए पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह जितनी बार लखनऊ आए, उन्होंने मेडिकल कालेज समेत कई विकास कार्यो की वकालत की। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह कर्मठ सिपाही हैं।

इससे पहले पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हमारे लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। हमारी सरकार में किसी का उत्पीड़न नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज बिजनौर के लिए सौभाग्य है। क्षेत्र में बहाई विकास की गंगा: सुचि

संस, बिजनौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी समेत जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रयास व मेहनत से जिले को यह बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत कर आप ने पहले इन्हें चुना, आगे भी इन्हीं को ज्यादा समर्थन से चुनने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की तीन सीटों पर अगर भाजपा के विधायक होते, तो इनकी तरह वह और ज्यादा विकास करा सकते थे। उन्होंने इस बार यह भूल न करने की अपील की। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी और उनके पति भाजपा ने एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। इससे पूर्व सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार के साथ खूब साजिश हुई। धामपुर में बना सौ बेड का अस्पताल: राणा

धामपुर विधानसभा के विधायक अशोक राणा ने बताया कि योगी सरकार ने धामपुर की जनता को सौ बेड का अस्पताल की सौगात दी है। अब मेडिकल कालेज देकर विकास का परचम लहराया है। अब मरीजों को दूरदराज के जनपदों में चक्कर नहीं लगाना होगा। सरकार ने विकास कार्य किए हैं। एक बार फिर से योगी सरकार बनानी है। महेंद्र सिंह के नाम विश्वविद्यालय बड़ी उपलब्धि: साकेंद्र

बिजनौर: जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजा महेंद्र सिंह के नाम से अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी बनवाना सरकार द्वारा बहुत सराहनीय कार्य है। बिजनौर में मेडिकल कालेज बनने से युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी। साथ ही जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।

chat bot
आपका साथी