सत्य विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान

जेएनएन बिजनौर। स्वयं सेवी संस्था की ओर से सत्य विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया है। मार्ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:18 PM (IST)
सत्य विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान
सत्य विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान

जेएनएन, बिजनौर। स्वयं सेवी संस्था की ओर से सत्य विहार कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया है। मार्ग से जुड़ी अवरुद्ध नालियों की सफाई कर जल निकासी सुचारू की। सदस्यों ने नागरिकों से कूड़ा उचित स्थान पर डालने, अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने और पालीथिन का इस्तेमाल से नहीं करने की सलाह दी।

ग्राम पंचायत तातारपुर लालू की सत्य विहार कालोनी व सामुदायिक शौचालय क्षेत्र में केयरिग इंडिया ट्रस्ट की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी, योगेश टांक के निर्देशन में स्वयं सेवी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थाम कर कालोनी के मुख्य मार्गों की सफाई की। अवरुद्ध नालियों की सफाई कर उन्हें जल निकासी के लिए सुचारू किया। ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी ने लोगों से कूड़ा उचित स्थान पर डालने, पालीथिन का इस्तेमाल बंद करने, कालोनी को पर्यावरण की दृष्टि से सुंदर बनाने के लिए पौधा रोपण करने और अपने परिवेश को साफ-स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस अवसर सहदेव, रमन, रंजीत, सावित्री, सरिता, राकेश, नितेश त्यागी, डा. चंद्रकिरण, भारती, कपिल वर्मा, प्रीतम सिंह, सुमेर सिंह, अनिल कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। कच्ची शराब की भट्ठी चलाते दो पकड़े

जेएनएन, बिजनौर। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाते हुए शराब बनाने के उपकरणों सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बढ़ापुर पुलिस ने खादर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान गुरुनाम पुत्र सरजीत निवासी भोगपुर एवं अजमेर पुत्र जगजीत निवासी रुद्रपुर को अवैध कच्ची शराब की भट्ठी चलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 700 लीटर लाहन नष्ट करते हुए 75 लीटर शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण एवं सामान पतीला, पाइप व ड्रम आदि सामान भी अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों का चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी