गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नगर कीर्तन निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान गदका दल में सिख युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST)
गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

जेएनएन, बिजनौर। गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। नगर कीर्तन निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान गदका दल में सिख युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन सिविल लाइन शास्त्री चौक होता हुआ स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में पंज प्यारे, श्री गुरुगोबिद सिंह की फूलों से सजी पालकी, गदका दल, धन तेरी सिक्खी एवं महिलाओं द्वारा किया जा रहा कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहा। गदका दल में शामिल युवक विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। गदका दल ने युवक की कमर पर रखा नारियल तलवार से काटने, सिर पर कांच की रोड तोड़ने जैसे करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में प्रधान सरदार हरदीप सिंह कालरा, अरविद्र पाल गोल्डी, सचिन खुराना, कुलदीप खुराना, लाल सिंह गुलाटी, तरन जीत सिंह, इकबाल सिंह, बीबी प्रकाश कौर, सतनाम, रजनी, रानी गुलाटी आदि शामिल रहे।

नगीना: नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा व संत सभा में गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें रागी जत्थे ने शब्द-कीर्तन व अखंड पाठ कर संगत को निहाल किया। बुधवार को मोहल्ला सैदवाडा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा व एसडीएम परिसर के पास स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह सवेरे संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब का शबद-कीर्तन कर गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर लंगर का आयोजन किया। इस अवसर पर ज्ञानी कृष्ण सिंह, सेवक तारा सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार युद्धवीर सिंह, सरदार दर्शन सिंह, बाल किशन, केवल पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, हरमीत मल्होत्रा, जगमीत मल्होत्रा, गुरुमुख सिंह, जगमीत सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

चांदपुर: जगमीत मैमोरियल कॉलेज आफ फार्मेसी बबनपुरा में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, कालेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक डा. भूपेंद्र सिंह तोमर, निदेशक विनीत तोमर और प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार ने गुरु गोबिद सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कालेज परिसर में प्रबंधन तंत्र और छात्र-छात्राओं ने फल व छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर व्यवस्थापक लकी चौधरी, मनीष कुमार, अली असगर, डा. नेहा, डा. उज्जवल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी