ज्ञान के मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

नजीबाबाद (बिजनौर) : स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM (IST)
ज्ञान के मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस
ज्ञान के मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस

नजीबाबाद (बिजनौर) : स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पुण्य स्मरण किया। बुधवार को सेंट मेरीज स्कूल में प्रबंधक फादर वर्गीस एवं प्रधानाचार्या सिस्टर जेनी फ्रांसिस के निर्देशन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रमों से मन मोहा। जिलास्तरीय रोलर स्के¨टग में अव्वल रहे अलीना व अलोंसो, केरल त्रासदी के लिए सबसे अधिक धनराशि प्रदान करने वाले अक्षुण वर्मा, कार्तिक, हमजा परवेज, गुलनाज को सम्मानित किया गया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में शिक्षिका सुषमा अग्रवाल ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। हास्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। सदभावना क्रिकेट मैच में छात्रों की टीम विजयी रही। प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने बच्चों को मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया।

पीएनसएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक खेलकूद, कक्षा एक से पांच तक फैंसी ड्रेस, नौ से 12 तक विश्व देशों की मुद्रा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर चेयरमैन पारसनाथ जैन, एमडी मीनाक्षी जैन एवं प्रधानाचार्य केएल दीक्षित ने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। सन शाइन पब्लिक स्कूल फजलपुर तबेला में बाल दिवस के मौके पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता में एमडी विनोद मित्तल एवं प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा ने देश क प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब द्वारा निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरित किए गये। केपीएम एकेडमी ग‌र्ल्स हाईस्कूल परिसर में एक से कक्षा 10 तक खो-खो, कुर्सी दौड़, रेस आदि खेलों का आयोजन किया गय। वहीं प्रधानाचार्या श्रद्धा माहेश्वरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। लाला मग्धू शरण सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक वर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर हुई म्यूजिकल प्रतियोगिता में निधि, स्वाति, नेहा, दौड़ में पूजा, नीलम, शोभा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रबंधक धर्मेश पारेख, निदेशक डा. केसी मठपाल, प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं सामाजिक संस्था लायन्स क्लब के तत्वावधान में ग्राम श्यामपुर के प्राथमिक विद्यालय व संस्कार पब्लिक स्कूल में सदस्यों द्वारा लगभग 100 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। लायनेस क्लब संकल्प के तत्वावधान में हरनाम बाल व्यास स्कूल में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

chat bot
आपका साथी