नृत्य व गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नगीना चौराहे के पास स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य गायन अभिनय प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 10:38 PM (IST)
नृत्य व गायन प्रतियोगिता में  बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नृत्य व गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बिजनौर, जेएनएन: नगीना चौराहे के पास स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य, गायन, अभिनय प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई। नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में राजा ने प्रथम, तृप्ति ने द्वितीय तथा देवसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस सीनियर वर्ग में अभय, पूजा व तृप्ति रुहेला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में सलाम इंडिया ने प्रथम, जय हो क्लब ने द्वितीय तथा ध्यानी राजपूत ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ड्यूट डांस में कनक महिवाल विजेता रही। गायन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रखर, वैशाली तथा अक्षिता जबकि सीनियर वर्ग में अदिति, कुमकुम तथा अमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में वंशिका, ध्रुव, अभिनय, आदिल, अमन, पल्लवी रुहेला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार राणा, दिनेश अग्रवाल, आशीष सिघल, रश्मि शर्मा रावल, सतपाल सिंह चावला, अनिल अग्रवाल, रवि चौधरी, नाजिम अहमद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में रोमियो मयूर खान तथा भव्या कश्यप शामिल रहे। विधायक अशोक कुमार राणा ने कार्यक्रम की सराहना की। क्लब की ओर से विजेताओं व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सोनू खान माइकल के संचालन में हुए कार्यक्रम में रवि चौधरी, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, डा. प्रिस गुप्ता, नाजिम अहमद, रिहान शेख, जितेन्द्र कौशिक, सुशील विश्नोई, राजेन्द्र सिंह काके, अनीता चौहान, क्लब के अध्यक्ष संजय सेठी, डालचंद चौहान, विक्रम राणा, राज बहादुर सैनी, आदर्श कुमार, आदिल सुल्तानी, हर्ष रंधानिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी