बच्चों को संविधान के प्रति किया जागरुक

स्योहारा के गांव नवादा केशो में स्थित कमला देवी सर्वोदय विद्यालय में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बचों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी ने बचों को संविधान की महत्ता बताते हुए इसके प्रति जागृत भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM (IST)
बच्चों को संविधान के प्रति किया जागरुक
बच्चों को संविधान के प्रति किया जागरुक

बिजनौर, टीम जागरण। स्योहारा के गांव नवादा केशो में स्थित कमला देवी सर्वोदय विद्यालय में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी ने बच्चों को संविधान की महत्ता बताते हुए इसके प्रति जागृत भी किया गया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी दुर्गा सिंह राणा व मनोज कुमार ने छात्र छात्राओं को अपने देश की गौरव गाथाएं सुनाईं। देश की संस्कृति और इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। लोकतंत्र सेनानी दुर्गा सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को याद रखना चाहिए कि हजारों लोगों के त्याग और बलिदान से हमें यह आजादी मिली है। देश के संविधान का सभी को ज्ञान होना चाहिए। साथ ही बच्चों को संविधान के प्रति जागरुक भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। इससे बच्चों को संविधान व देश के बारे में जानकारी होती है। कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी होना जरूरी है। स्कूल के प्रबंधक मुन्ने सिंह ने भी बच्चों को इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। एल्यूमिनी एसोसिएशन में जुड़ेंगे पूर्व कैडेट्स

धामपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के दौरान एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन का गठन किया है। जिसमें पूर्व कैडेट्स का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी 32यूपी बटालियन एनसीसी ने एल्यूमिनी एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया है।

32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्ढा ने बताया कि एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन से अधिक से अधिक कैडेट्स को जोड़ा जाएगा। जिससे कैडेट्स को लाभ प्राप्त हो सके। बताया कि इसमें सरल प्रक्रिया के तहत न्यूनतम शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उन्होंने अपने सभी एनसीसी अधिकारियों एवं स्टाफ को अधिक से अधिक कैडेट्स को इससे जोड़ने एवं उन्हें एसोसिएशन के विषय में जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूर्व कैडेट्स के सूची तैयार कर उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एसोसिएशन कैडेट्स को प्रत्येक स्थिति में सहयोग करेगी। इससे जुड़ने के लिए कैडेट्स को पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के बिना वह इस एसोसिएशन से नहीं जुड़ सकते। इस एसोसिएशन से एनसीसी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सहायता मिलेगी। इसकी पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी।

chat bot
आपका साथी