नन्हें-मुन्नों ने कृष्ण लीला का मंचन कर मन मोहा

धामपुर,( बिजनौर) : प्रियंका मॉडर्न स्कूल में हुए कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। गुरुवार शाम प्रियंका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्ले, नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 11:05 PM (IST)
नन्हें-मुन्नों ने कृष्ण लीला का मंचन कर मन मोहा
नन्हें-मुन्नों ने कृष्ण लीला का मंचन कर मन मोहा

धामपुर,( बिजनौर) : प्रियंका मॉडर्न स्कूल में हुए कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। गुरुवार शाम प्रियंका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्ले, नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने माखन चोरी, मटकी फोड़, कालिया मर्दन, गोवर्धन पूजा, सुदामा मिलन, कंस वध, रास लीला आदि का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया। डायरेक्टर राणा प्रियंकर ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के संपूर्ण विकास में इस प्रकार के कार्यक्रम सहायक होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी ने भी छोटे-छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्ला¨नग कोआर्डिनेटर अदिति राणा, शांति ¨सह, ज्योति किरण, प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने भी विचार व्यक्त किए। निरुपमा, नूतन, वंदना, दीपाली, चारू, नीरज, अंजली, विमलेश पांडे, रीतू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी