नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में आयोजित देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डा. सीमा विश्वास ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:20 AM (IST)
नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बिजनौर, जेएनएन। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में आयोजित देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डा. सीमा विश्वास ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से यूकेजी तथा कक्षा एक से सात के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कौन हूं मैं क्या नाम नाम है मेरा, देश में पवन चले पुरवाई, लेके आई है हवाएं वो इशारा गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा एक से चार तक के ग्रुप में अंजता सदन से बूंदों से बनता सागर, नालंदा सदन से प्रीत जहां की रीत सदा, तक्षशिला सदन से एक बटे दो, दो बटे चार, उज्जैन सदन से जिगरा-जिगरा गीतों पर बच्चों ने शानदार नृत्य किया। कक्षा पांच से सात तक के ग्रुप में अजंता सदन से मैं मर जाना, नालंदा सदन से बोलो कब प्रतिकार करोंगे। तक्षशिला सदन से जिदा है तो, घर लायेंगे तथा उज्जैन सदन से बढ़े चले गीतों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य किया। प्रतियोगिता में एलकेजी व यूकेजी को प्रथम तथा नर्सरी को द्वितीय स्थान, कक्षा एक से चार तक में नालंदा सदन ने प्रथम, अजंता व तक्षशिला सदन ने द्वितीय तथा उज्जैन सदन ने तृतीय, कक्षा पांच से सात तक में उज्जैन सदन ने प्रथम, नालंदा ने द्वितीय तथा अजंता व तक्षशिला सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डा. सीमा विश्वास ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी