बच्चों ने स्कूल में दीप जलाकर मनाई दीपावली

दीपावली त्योहार के मद्देनजर श्री सांई पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 06:17 AM (IST)
बच्चों ने स्कूल में दीप जलाकर मनाई दीपावली
बच्चों ने स्कूल में दीप जलाकर मनाई दीपावली

बिजनौर, जेएनएन : दीपावली त्योहार के मद्देनजर श्री सांई पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने दीप जलाए तथा आकर्षक रंगोली भी सजाई। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार व मिठाई वितरित की गई।

क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी स्थित स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीप व मनोहारी रंग-बिरंगी रंगोली सजाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। फिजा, वंदना, प्रिया, राखी, अर्शी, दीपिका, हिमांशी, आकांक्षा ने रंगोली सजाई। इस मौके पर प्रधानाचार्या चंचला कुमारी व प्रबंधक तरुण कुमार ने कहा कि दीपावली के पर्व पर बच्चे अधिक ध्वनि वाले पटाखे न जलाए। इससे ध्वनि प्रदूषण व वातावरण दूषित होता है। छोटे बच्चे परिजनों की उपस्थिति में ही पटाखे जलाएं। दीपावली के पावन पर्व को सभी मिलजुल मनाएं। उन्होंने बच्चों को कम से कम पटाखे जलाने की सलाह दी। वहीं छात्राओं द्वारा सजाये गए दीपों व रंगोली की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर छवि रानी, पारुल रानी, प्रिया कुमारी, शिखा रानी आदि उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी