भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर इठलाएं नन्हें-मुन्ने बच्चें

एएन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को केजी सेक्शन में कृष्ण जन्माष्टमी सेलीब्रेशन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में यशोदा मैय्या कांटेस्ट का आयोजित किया गया जिसमें बच्चों की माताओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 06:26 AM (IST)
भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर इठलाएं नन्हें-मुन्ने बच्चें
भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर इठलाएं नन्हें-मुन्ने बच्चें

बिजनौर, जेएनएन। एएन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को केजी सेक्शन में कृष्ण जन्माष्टमी सेलीब्रेशन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में यशोदा मैय्या कांटेस्ट का आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। सबरीना को यशोदा मैय्या चुना गया। डांस प्रतियोगिता में राधा वर्मा प्रथम रही। निर्णायक मंडल में डा. नीता सिंह व उमा राणा उपस्थित रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. नीता सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण बने नन्हें-मुन्ने बच्चे अलौकिक हैं, जिनकी लीलाएं हमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बोध कराती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. सरजीत सिंह, यासमीन, लक्ष्मी, निधि, प्रियंका, रीता, शिवानी, आंचल, खुशी, मेराज अहमद, राहुल डबास आदि उपस्थित रहे। -जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन

बिजनौर : माउंट लिट्रा जी स्कूल बिजनौर में बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में राधा-श्रीकृष्ण बनकर संगीत व नृत्य की मनमोहक छवि प्रस्तुत की। राधा-श्रीकृष्ण झांकियों व नृत्य प्रस्तुतियों में लक्षित हुमा एरा, रायेना, सम्राट, विराट, गार्गी, रिद्धिका, इनाया, आखी, वीजल, केयान, परिधि, वरनवी, सौर्य, परिणिता रागनी आदि ने कमला का नृत्य प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया।

कांशीराम कालोनी में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बिजनौर : नारी शक्ति संगठन की बहनों ने कांशीराम में सर्वप्रथम अपनी मासिक बैठक की, जिसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार कांशीराम में मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर राधा और श्रीकृष्ण की झांकी में बच्चों ने नृत्य करके सभी का मनमोह लिया। प्रथम पुरस्कार कृष्ण के रूप में मयंक और राधा के रूप में कनिष्का ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल, मंत्री संध्या गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, शिवानी नंदा, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी वंदना चौधरी, मुनेश गौतम, संगीता शर्मा, रामकौर, गीता चौधरी, मान देवी, मधु शर्मा, नीलम वर्मा, ममता, रेखा देवी उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी