गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली

नजीबाबाद में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों का शुभारंभ हुआ। गुरुद्वारा साहिब से पहली प्रभातफेरी गुरुवाणी गायन करते हुए गीता नगरी पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:35 PM (IST)
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों का शुभारंभ हुआ। गुरुद्वारा साहिब से पहली प्रभातफेरी गुरुवाणी गायन करते हुए गीता नगरी पहुंची।

गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा नजीबाबाद में सोमवार तड़के चार बजे मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी पर विराजमान करते हुए प्रकाश किया। हुकुमनामे के बाद श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। इसके बाद मुख्य ग्रंथी ने अरदास करते हुए प्रभातफेरी को गीता नगरी के लिए रवाना किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, सचिव हरेंद्र सिंह की देखरेख और निशान साहिब की छत्रछाया में प्रभातफेरी में शामिल हुई सिख संगत गुरुवाणी गायन करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गीता नगरी में पहुंचे। यहां जसविदर सिंह के आवास पर पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। आनंद साहिब के पाठ एवं अरदास के साथ सत्संग का समापन हुआ। श्रद्धालुओं को जलपान के रूप में प्रसाद वितरित किया। गुरुवाणी गायन करते हुए प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई।

--

निधि संग्रह अभियान से पहले निकाली जागरूकता रैली

चंदक क्षेत्र में विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान में मंडावर प्रखंड के चंदक स्थित श्री गणेश मंदिर से प्रखंड के गांवों चंदक, भवानीपुर, नाईवाला, दौलतपुर, रायपुर, पिरागी, गोपालपुर, बालावाली, सिहोरा, मानवाला, शादीपुर, अंगाखेड़ी आदि में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल व संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली का समाजसेवी तपराज सिंह, डा.अभिनव तथा जिला अभियान प्रमुख कैलाश उपाध्याय ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मकर सक्रांति पर 15 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। रैली में संयोजक जिला अखाड़ा प्रमुख दीपक चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सरविन, विनीत, हेमंत, प्रखंड सेवा प्रमुख मास्टर अरविद सिंह, अंकित, अमित, रोहित, सूरज सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी