केंद्र व प्रदेश सरकार हैं किसान हितैषी

बिजनौर नजीबाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:46 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार हैं किसान हितैषी
केंद्र व प्रदेश सरकार हैं किसान हितैषी

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर किसानों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य कर रही है।

गांव फतेउल्लापुर में मलखान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान चौपाल में राजा वर्मा ने कहा कि किसान धैर्य रखें और विपक्ष के बहकावे में न आएं। केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हितैषी है। किसानों की आय दोगुना करने के प्रति सरकार सजग है। गन्ना किसानों की समस्या का जल्द समाधान होगा। जल्द ही चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा। उन्होंने किसानों को भाजपा से जुड़े रहने और भाजपा को मजबूत करने की सलाह दी। चौधरी ईशम सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मास्टर रमेश सिंह, महावीर, धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, यशवंत सिंह, अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह राठी, अशोक कुमार, लाखन सिंह, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संतराम सिंह, वीर सिंह, विजय सिंह, संतोष कुमार, अरविद विश्वकर्मा, जोगिदर सिंह शामिल रहे। बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए साइम राजा

किरतपुर: समाजसेवी एवं मुस्लिम फंड किरतपुर के अध्यक्ष साइम राजा बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

बुधवार दोपहर को साइम राजा ने सपा विधायक मनोज पारस के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। सपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए साइम राजा ने अखिलेश यादव को साइकिल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अखिलेश यादव ने साइम राजा का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी के कार्यक्रमों में जुटने का आह्वान किया। सपा नेता साहिल मेहरा ने भी अखिलेश यादव को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की। मेहताब चौधरी, शिवकुमार गोस्वामी, काजी शहजाद, कफील अंसारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी