असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मनाया

बिजनौर जेएनएन। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:26 PM (IST)
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मनाया
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मनाया

बिजनौर, जेएनएन। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शास्त्र, शस्त्र और कारोबार संबंधित साधनों की पूजा कर परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बहिनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

नगर व ग्रामीण अंचलों में विजय दशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने होम, दीप, धूम के साथ दशहरा पर्व पर पूजन किया। विजय दशमी पर भगवान श्रीराम द्वारा अहंकारी रावण का वध किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की जय-जयकार की। पूजन के दौरान बहिनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहिनों को उनकी पसंद के उपहार भेंट किए। दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने अंदर छिपे अहंकार, द्वेष, लालच जैसे रावण रूपी राक्षस का अंत करने की प्रभु राम से प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी