व‌र्ल्ड ऐलीफेंट डे पर सरंक्षण के लिए दिया जोर

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में केहरीपुर जंगल स्थित वन चौकी पर बुधवार को हाथी दिवस (व‌र्ल्ड एलीफेंट डे) मनाया गया। इसमें वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:07 AM (IST)
व‌र्ल्ड ऐलीफेंट डे पर सरंक्षण के लिए दिया जोर
व‌र्ल्ड ऐलीफेंट डे पर सरंक्षण के लिए दिया जोर

बिजनौर, जेएनएन। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में केहरीपुर जंगल स्थित वन चौकी पर बुधवार को हाथी दिवस (व‌र्ल्ड एलीफेंट डे) मनाया गया। इसमें वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि वन्य जीव हमारे देश की धरोहर हैं, हम सभी को वन्यजीवों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार हाथी चारे की तलाश में वन क्षेत्र से निकलकर आबादी की ओर आ जाते हैं, ऐसे में उनके प्रति हिसा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पूर्व में 65 हाथी थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 82 हो गई है। यदि किसानों के खेतों में हाथी आ जाएं तो उनके साथ छेड़छाड़ न करें, इससे वह हिसक हो जाते हैं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। इस मौके पर वन दारोगा अकबर अली, विजय सिंह, मजरुल हसन, रमेश सिंह, सुरेश कुमार, विपिन कुमार, फूल सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी