दहीरपुर में गोकुशी पकड़ी, चार आरोपित गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नांगल पुलिस ने गांव दहीरपुर में गोकुशी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सौ किलो गोमांस व पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:13 PM (IST)
दहीरपुर में गोकुशी पकड़ी, चार आरोपित गिरफ्तार
दहीरपुर में गोकुशी पकड़ी, चार आरोपित गिरफ्तार

बिजनौर, जेएनएन। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में नांगल पुलिस ने गांव दहीरपुर में गोकुशी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सौ किलो गोमांस व पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मंगलवार को नांगल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव दहीरपुर में गोकुशी की जा रही है। एसआइ विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चार आरोपितों को 100 किलो गोमांस व मांस काटने के उपकरणों सहित दबोच लिया। आरोपितों के पास से तीन चाकू भी बरामद हुए। दबोचे गए तस्करों में शकील पुत्र सद्दीक, अफसर पुत्र शकील, जीशान पुत्र नत्थू, शमीम पुत्र यामीन शामिल हैं। सभी पर पुलिस ने गोवध सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष संजय पांचाल ने बताया कि गांव दहीरपुर में पूर्व में भी गोकुशी की सूचना मिलती रही है। पुलिस के दबिश देने पर गो तस्कर फरार हो गए थे। गांव में कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जो उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों से भी अटैची चोरी करते हैं।

- - -

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

स्योहारा : हल्दौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्योहारा के गांव लांबाखेड़ा निवासी एक युवक और उसके तीन साथियों पर नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस पर भी मामला दर्ज न करने का आरोप है। वहीं हिदू जागरण मंच ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि वह मुंबई में घरों में काम करती थी। वहां पर हेयर कटिग का काम करने वाले संप्रदाय विशेष के एक युवक से पहचान हुई। उसने बताया कि वह भी बिजनौर जिले का रहने वाला है। मुंबई में लाकडाउन के कारण महिला का काम बंद हो गया। उक्त युवक उसे काम दिलाने के बहाने बिजनौर ले आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 20 मई को उसके तीन साथियों ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार का कहना है कि घटना क्षेत्र मुंबई का है। युवक वहीं से महिला को लेकर आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी