किशोरी से छेड़छाड़ में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किरतपुर में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 07:01 PM (IST)
किशोरी से छेड़छाड़ में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किशोरी से छेड़छाड़ में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजनौर, टीम जागरण। किरतपुर में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग गए।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गत 15 नवंबर को अपने गांव से किरतपुर ट्यूशन पढ़ने आ रही थी। जब किशोरी किरतपुर में नगीना चौराहे पर पहुंची तो आरोप है कि बाइक से दो युवक आए तथा किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिससे दोनों युवक पुलिस को बताने पर भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी के पिता ने किरतपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी के आदेश पर किरतपुर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष नृपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों युवक लवीश कुमार और गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच कर कार्रवाई करेंगे। जनमानस की भाग्य विधाता है गंगा

नजीबाबाद: गायत्री शक्तिपीठ पर गंगा आरती के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया। गायत्री साधकों ने पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति की कामना की।

शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पापों का नाश करने वाली मां गंगा की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और आरती उतार मां गंगा को नमन किया। ब्रहमवादिनी बहनों की टोली में शामिल मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, रिकी सिंह ने संगीत की धुन पर भक्तिमय भजनों से समां बांध दिया। डा. दीपक कुमार के मंत्रोच्चारण के बीच यजमान दीपक त्यागी, सुमन त्यागी मुख्य पूजन किया। गायत्री साधकों ने पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति दी। गायत्री साधकों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने 17 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। डा. दीपक कुमार ने कहा कि गंगा नदी ही नहीं बल्कि हमारी माता है। जन मानस की भाग्य विधाता है। नदियों को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा की देखरेख में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी