पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जेएनएन बिजनौर। एक व्यक्ति ने दामाद सहित सात लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने और पुत्री को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:29 PM (IST)
पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जेएनएन, बिजनौर। एक व्यक्ति ने दामाद सहित सात लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने और पुत्री को तलाक देकर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत चार आरोपितों का चालान कर दिया।

गांव गोपीवाला निवासी निजामुद्दीन पुत्र कलवा ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह पांच दिसंबर 2020 को दिल्ली निवासी असद पुत्र यूनुस के साथ किया था। दहेज में उसने कार सहित 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के अशरफ, मोमिन, रेशमा, जीनत, यूनुस, नसीमा और असद ने एक माह पूर्व विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके पति ने उसको तलाक दे दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक का मामला दर्ज कर विवाहिता के पति सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं तीन आरोपित अभी फरार हैं।

गुणवत्तापरक व पारदर्शिता के साथ हो वादों का निस्तारण

जेएनएन, बिजनौर। अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कानून मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वादों के निस्तारण में हो रही देरी पर चिता व्यक्त की। उन्होंने गुणवत्तापरक एवं पारदर्शिता के साथ वादों का निस्तारण किए जाने की मांग की।

अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव अभिषेक पंडित के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कानून मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने कानून मंत्री से न्यायालयों पर बढ़ रहे लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए अतिरिक्त न्यायालय बनाए जाने, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ वादों का शीघ्र कराए जाने और स²ढ़ कानून व्यवस्था को गति देने की मांग की। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अब कानून का राज है। कानून व्यवस्था को सु²ढ़ व प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विकास सैनी, सचिन शर्मा, जतिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी