रामलीला मैदान से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान

राधे राधे वेलफेयर सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान की शुरुआत की। ढाई हजार पौधे रोपित करने के अभियान का श्रीगणेश रामलीला मैदान से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:24 AM (IST)
रामलीला मैदान से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान
रामलीला मैदान से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान

बिजनौर, जेएनएन। राधे राधे वेलफेयर सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान की शुरुआत की। ढाई हजार पौधे रोपित करने के अभियान का श्रीगणेश रामलीला मैदान से किया गया।

मंगलवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने पौधारोपण कर किया। सामाजिक संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर एक व्यक्ति का जागरूक एवं गंभीर होना जरूरी है। उन्होंने रोंपे जाने वाले पौधों की देखभाल का आह्वान किया। अध्यक्ष नीलम माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने तुलसी का पौधा भेंट कर एवं पटका पहनाकर एसडीएम का स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला मैदान में पौधे रोपित किए गए। सचिव शैली शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त तक शिक्षण संस्थाओं एवं प्रमुख जगहों पर समस्त पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान में नीरू तागरा, कुलदीप जाखेटिया, अंकित राजपूत, वेनू वर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी