कार की टक्कर से व्यापारी की मौत

बुलेट और कार की टक्कर से व्यापारी की मौत हो हो गई जबकि एक घायल हो गया। चालक कार छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार को एक पुलिसकर्मी चला रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:34 PM (IST)
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत

जेएनएन, बिजनौर। बुलेट और कार की टक्कर से व्यापारी की मौत हो हो गई, जबकि एक घायल हो गया। चालक कार छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार को एक पुलिसकर्मी चला रहा था।

शहर के नई बस्ती बी-15 निवासी 33 वर्षीय गौरव पुत्र विजय अग्रवाल की दाल-मसालों की आढ़त है। गौरव गुरुवार शाम अपने एक कर्मचारी आकाश के साथ हल्दौर से वैक्सीन लगवाकर बुलेट से लौट रहे थे। उनकी बुलेट नूरपुर हाईवे पर गोलबाग के पास पहुंची। तभी एक कार से बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बुलेट सवार गौरव और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्वजन भी मौके पहुंच गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। गौरव की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में गौरव ने दम तोड़ दिया। स्वजन शव को लेकर बिजनौर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार एक पुलिसकर्मी की बताई जा रही है। गौरव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बगैर नोटिस पुलिस के तोड़ दिया रैंप

एक महिला ने दूसरे पक्ष के दबाव में पुलिस पर घर के बाहर बनाया गया रैम्प तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान अन्य सामान तोड़कर उनके साथ मारपीट भी की गई।

कोतवाली शहर के प्रगति विहार निवासी ममता देवी पति अरविद कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्र और एसपी डा. धर्मवीर सिंह को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि पड़ोसी रिटायर्ड दारोगा संतवीर, रविश, विजयपाल, विकास और राम सिंह उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि उनका शहर कोतवाली में तैनात दारोगा सुभाष धनकड़ के साथ उठना-बैठना है। मंगलवार को दारोगा सुभाष सभी लोगों के साथ घर आए। मारपीट करते हुए घर के बाहर लगा रैम्प तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान नौ हजार रुपये भी उठा ले गए। महिला ने दारोगा समेत सभी के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर, दारोगा सुभाष धनकड़ ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। महिला की ओर से दो और दूसरे पक्ष की ओर से चार लोग मुचलका पाबंद हैं। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर रैंप हटवाया गया है।

chat bot
आपका साथी