किसानों के साथ खड़ी है बसपा: मलूक नागर

जेएनएन बिजनौर। सांसद बिजनौर मलूक नागर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के 65वें जन्मदिन पर हुए कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:38 PM (IST)
किसानों के साथ खड़ी है बसपा: मलूक नागर
किसानों के साथ खड़ी है बसपा: मलूक नागर

जेएनएन, बिजनौर। सांसद बिजनौर मलूक नागर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के 65वें जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में कहा कि तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर बसपा किसानों के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि वह किसान हितों के लिए संसद में आवाज उठाते रहे, कितु उनकी आवाज को जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित, मुस्लिम और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जबकि बसपा शासनकाल में सभी वर्गों के लोग सुरक्षित और खुशहाल थे।

शहर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मलूक नागर ने कहा कि बहनजी का शासन सबको याद है। समाज के सभी वर्गों को न्याय मिलता था, वहीं राजनीति में भी समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देने का काम किया है। सदन में भी वह गरीबों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, ताकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को एक बार फिर सूबे का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। कार्यक्रम में नगीना सांसद गिरीशचन्द्र ने पूर्व में बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में कानून व्यवस्था अच्छी थी। बदमाशों में इस कदर पुलिस का डर था कि वह या तो जेल में थे, या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। प्रदेश में विकास भी तेजी से बढ़ा था। कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर लिहाफ और अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं इसरार नबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, पूर्व मंत्री धनीराम सिंह, सरजीत सिंह, जितेंद्र सागर, दीपक कुमार, आरिफ मलिक, काके रवि, विजयपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, इजहार बढ़ापुर, सुल्तान अहमद आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी