बेसहारा पशुओं से मंडी में आढ़ती परेशान

नजीबाबाद कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़तियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंडी समिति परिसर के मार्ग काफी समय से खस्ताहाल है। खस्ताहाल मार्ग से आढ़तियों सहित किसान और छोटे कारोबारियों को सामान लाने ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बेसहारा पशु भी आढ़तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:17 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:17 AM (IST)
बेसहारा पशुओं से मंडी में आढ़ती परेशान
बेसहारा पशुओं से मंडी में आढ़ती परेशान

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़तियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंडी समिति परिसर के मार्ग काफी समय से खस्ताहाल है। खस्ताहाल मार्ग से आढ़तियों सहित किसान और छोटे कारोबारियों को सामान लाने ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बेसहारा पशु भी आढ़तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पशुओं के झुंड आढ़तियों की नजर हटने के सब्जी, फल आदि सामान को अपना चारा बनाकर नुकसान पहुंचा रहा है। मंडी समिति में अपर्याप्त पेयजल व्यवस्था से आढ़तियों के गले सूख रहे हैं। आढ़तियों ने दर्द बयां किया

पशुपालक अपने पशुओं को सुबह होते ही मंडी समिति के आसपास छोड़ जाते हैं। एक-एक कर पशु मंडी समिति में घुस आते हैं और फल, सब्जी आदि सामान को नुकसान पहुंचते हैं।

-मोहम्मद शाहनवाज बेसहारा पशुओं को मंडी समिति के अंदर आने से रोकने के लिए उन्होंने कई बार मंडी सचिव व नगर पालिका परिषद से शिकायत की। कार्रवाई भी हुई लेकिन कुछ समय बाद पुन: वहीं स्थिति बन जाती है।

-मौअज्जम अली मंडी समिति परिसर में मार्ग खस्ताहाल है। काफी समय से आढ़ती खस्ताहाल मार्ग बनवाने की मांग कर रहे हैं। जिससे उन्हें सामान लाने व भेजने में रोज परेशानी उठानी पड़ती है।

-मोहम्मद शाहवेज बेसहारा पशु कभी-कभी हमलावर हो जाते हैं। पशुओं के हमले से कई कारोबारी व ग्राहक घायल हो चुके हैं। मंडी समिति में पशु छोड़कर जाने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

-सोनू इनका कहना है:

नगरपालिका समय-समय पर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाती रहती है। जल्द अभियान चलाया जाएगा। पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

- विजयपाल सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद नजीबाबाद

chat bot
आपका साथी