स्योहारा मिल में हुआ बायलर पूजन

स्योहारा के अवध शुगर मिल स्योहारा में सोमवार को बायलर पूजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने हवन यज्ञ के साथ बायलर की शुरआत कराई। इसी के साथ नए पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार की स्योहारा स्थित अवध शुगर मिल का बायलर पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 09:38 PM (IST)
स्योहारा मिल में हुआ बायलर पूजन
स्योहारा मिल में हुआ बायलर पूजन

जेएनएन, बिजनौर। स्योहारा के अवध शुगर मिल स्योहारा में सोमवार को बायलर पूजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने हवन यज्ञ के साथ बायलर की शुरआत कराई। इसी के साथ नए पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार की स्योहारा स्थित अवध शुगर मिल का बायलर पूजन किया गया। पंडित राकेश शर्मा व देवीदत्त शर्मा ने विधि विधान से हवन-पूजन व यज्ञ संपन्न कराया। अधिकारियों द्वारा बायलर में अग्नि डाल कर उसको चालू कराया गया। इसी के साथ शुगर में मिल नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। किसानों से अपील करते हुए कहा कि मिल व किसान एक दूसरे के पूरक हैं। पेराई सत्र संचालित करने में क्षेत्र के किसान भी पूरा सहयोग करें। इस मौके पर इंजीनियर विभाग प्रमुख राजीव त्यागी, उत्पादन प्रमुख विवेक कांत शर्मा, गन्ना प्रमुख बलवंत सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अतुल गुप्ता, पवित्र विश्वास, संजीव भारद्वाज, अरुण माकरिया मौजूद रहे। मानक के अनुसार हो सड़क निर्माण

नजीबाबाद: अहमदपुर सादात निवासी अकबर हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अहमदपुर सादात चौराहे से दरगाह एवं गांव मुअज्जमपुर सादात, झक्काकी, भदौला जाने वाले मार्ग निर्माण में लग रही सामग्री मानक के अनुरूप नहीं लगाए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही तारकोल वाली सड़क बनी थी। जो कई जगह से टूट रही है। अब एक ही माह बाद यह सड़क सीसी बनाई जा रही है। उसमें भी मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अकबर हुसैन ने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी