पानी निकासी को लेकर सुंगरपुर में खूनी संघर्ष

जिले के नांगलसोती में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटना के साथ से आरोपित घर से फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:45 PM (IST)
पानी निकासी को लेकर सुंगरपुर में खूनी संघर्ष
पानी निकासी को लेकर सुंगरपुर में खूनी संघर्ष

बिजनौर, जेएनएन। जिले के नांगलसोती में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। घटना के साथ से आरोपित घर से फरार है।

थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगरपुर बहेड़ा में नाले में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पूर्व प्रधान राजपाल सिंह के घर से पानी की निकासी बंद कर दी। आरोप है कि नाली में पाइप डाल दिया गया था। जिसका विरोध राजपाल सिंह ने किया तो दूसरे पक्ष ने राजपाल सिंह और उनके पुत्र नवनीत के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं नवनीत पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़े के हमले से नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना के बाद से आरोपित पिता-पुत्र गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कई बार दबिश दी है।

---

सात सौ नशीली गोली के साथ एक पकड़ा

नजीबाबाद, जेएनएन। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से सात सौ नशीली गोली बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के निर्देशन में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ा है। एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में सतेंद्र शर्मा, अश्वनी ने गश्त के दौरान हर्सबाड़ा क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस के टोकने के बाद युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से सात सौ नशीली गोली बरामद हुई। पूछताछ में धनसीनी निवासी युवक ने अपना नाम मोहम्मद अजीम पुत्र तहसीन बताया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी