जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार से भाकियू में बढ़ रहा आक्रोश

स्योहारा (बिजनौर): भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर ¨सह के प्रति दुष्प्रचार करने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:27 PM (IST)
जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार से भाकियू में बढ़ रहा आक्रोश
जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार से भाकियू में बढ़ रहा आक्रोश

स्योहारा (बिजनौर): भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर ¨सह के प्रति दुष्प्रचार करने के लिए शरारती तत्वों द्वारा बांटे गए पर्चों से भाकियू पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर ¨सह के खिलाफ दुष्प्रचार के पर्चे बंटने के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल रहा है। सोमवार से मंगलवार तक कई थानों में कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर चुके हैं। मंगलवार को दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसपी से मिले। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान नगीना तहसील प्रभारी वीर ¨सह, प्रमोद कुमार, समरपाल ¨सह, इकबाल ¨सह, विजयपाल ¨सह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, कार्यकर्ताओं ने स्योहारा एसओ को एक ज्ञापन दिया।

स्योहारा ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र ¨सह टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष किसानों के हित की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान शरारती तत्वों ने उन्हें बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो भाकियू यूनियन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर गजराम ¨सह, देवेंद्र ¨सह अहलावत, अशोक कुमार, मनोज कुमार, शफीक अहमद, ओमप्रकाश ¨सह, रामबहादुर ¨सह, संजीव राणा, जसवंत ¨सह, राजेंद्र ¨सह, भारत ¨सह, नृपेंद्र राणा, अवनीश कुमार, अनुज बालियान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी