भाजपा ने किया सबका विकास: अनिल

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मध्य प्रदेश सह प्रभारी अनिल सूद मंगलवार को स्योहारा के गांव सदाफल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:41 PM (IST)
भाजपा ने किया सबका विकास: अनिल
भाजपा ने किया सबका विकास: अनिल

जेएनएन, बिजनौर। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मध्य प्रदेश सह प्रभारी अनिल सूद मंगलवार को स्योहारा के गांव सदाफल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

भाजपा नेता अनिल सूद मंगलवार को गांव सदाफल में भाजपा नेता अनिल कुमार कुशवाहा के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को शक्तिशाली देशों की श्रृंखला में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने सत्तर साल देश पर हुकूमत करने कर बाद भी वह नहीं किया जो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया। एनआरसी-सीएए, तीन तलाक कानून, राम मंदिर निर्माण के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य किया है। किसान को फसल का उचित दाम, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान, व्यापारियों को सुरक्षा और गरीबों को न्याय दिया गया है। अनिल सूद ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाह, तुषार रस्तोगी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। किसान हित में उठा रही कदम सरकार

मंडावली क्षेत्र में किसान पंचायत आयोजित की गई। भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिघल ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि देने के साथ साथ किसान हित में कई योजनाओं को गति दी।

मंगलवार को आयोजित किसान पंचायत में लीना सिघल ने कहा कि सरकार ने जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं से किसान समेत हर एक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। इन योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा करने में मदद मिली है। लीना सिघल ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष मोहित कुमार, जौनी अग्रवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम कर्णवाल आदि को पटका पहनाकर सम्मानित किया। किसान पंचायत के संयोजक नौबहार सिंह ने किसानों का आभार व्यक्त किया। डा. ओमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता एवं नीरज कुमार के संचालन में आयोजित किसान पंचायत में दुष्यंत कर्णवाल, रतन सिंह, अशोक कर्णवाल, धीरा सिंह, आनंद चौहान, महेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी