भाजपा सरकार किसान हितैषी: विक्रम

नजीबाबाद क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में किसान चौपाल आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:43 PM (IST)
भाजपा सरकार किसान हितैषी: विक्रम
भाजपा सरकार किसान हितैषी: विक्रम

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में किसान चौपाल आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है।

इस मौके पर भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह ने सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के किसानों को लाभ पहुंच रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार समाज के सभी वर्गो के लिए बिना भेदभाव के समान रूप से निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में आम जनता अपने आप को हर प्रकार से सुरक्षित महसूस कर रही है। अतुल कुमार त्यागी के संचालन में आयोजित किसान चौपाल में मुकेश त्यागी, मुदित त्यागी, अभिनव त्यागी, कल्लन शर्मा, ब्रह्मप्रकाश विश्वकर्मा, मदन कश्यप, बबलू शर्मा, मोहम्मद हनीफ, सुनील कश्यप, अशोक त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, हरफूल सिंह, नागेंद्र सिंह व हेमेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर

किरतपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम में हिदू रक्षा सेना महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष स्वाति कश्यप ने कहा कि छात्राओं एवं महिलाओं को खुद को असुरक्षित महसूस होने पर तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। शासन-प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के प्रति गंभीर है।

गुरुवार को मोहल्ला मिजरपुरा की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में स्वाति कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बालिकाओं, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन सेवाएं चलाई हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर स्कूल जाते हुए कोई आपको परेशान करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुमित राठी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि वे किसी के बहकावे में न आएं और कोई भी बात हो पुलिस से बताने में न हिचकिचाएं। कार्यक्रम में पूजा, सचिन मलिक, अंकित ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी