वाहन चेकिग में दारोगा से भिड़े भाजपाई

नजीबाबाद (बिजनरैर) वाहनों की चेकिग के दौरान पुलिस द्वारा एक भाजपा नेता के भाई को रोकने पर दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि दारोगा ने भाजपा के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इस पर कई भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। दारोगा को चेकिग से हटाए जाने के बाद भाजपाई शांत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 10:38 PM (IST)
वाहन चेकिग में दारोगा से भिड़े भाजपाई
वाहन चेकिग में दारोगा से भिड़े भाजपाई

नजीबाबाद: (बिजनरैर)

वाहनों की चेकिग के दौरान पुलिस द्वारा एक भाजपा नेता के भाई को रोकने पर दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि दारोगा ने भाजपा के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इस पर कई भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। दारोगा को चेकिग से हटाए जाने के बाद भाजपाई शांत हुए।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे मालगोदाम तिराहे पर चेकिग के दौरान एसआइ गजेंद्र सिंह राणा ने बाइक सवार युवक कोमल शर्मा को रोका। कोमल शर्मा ने एसआइ को स्वयं को भाजपा नेता अरविद शर्मा का भाई बताया। आरोप है कि इस पर दारोगा ने भाजपा को लेकर टिप्पणी कर दी।

जिस पर कोमल ने भाई अरविद शर्मा, ईशम सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना फोन पर दी। कुछ ही देर में कई भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने पार्टी को लेकर टीका-टिप्पणी करने पर पुलिस से विरोध दर्ज कराया।

आरोपित दारोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करते हुए भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों को भी रोक दिया। सीओ महेश कुमार ने गुस्साए भाजपाइयों को शांत किया और वाहन चेकिग में सहयोग करने की अपेक्षा की। साथ ही एसआइ की टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए उन्हें चेकिग से हटाकर थाने भेज दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी