मुद्दों की राजनीति करती है भाजपा : अशोक कटारिया

सूबे के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने रविवार को लोनिवि में हुई पत्रकारवार्ता में दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में 32 सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी वैसे ही लड़ा जाएगा जैसी परंपरा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM (IST)
मुद्दों की राजनीति करती है भाजपा : अशोक कटारिया
मुद्दों की राजनीति करती है भाजपा : अशोक कटारिया

जेएनएन, बिजनौर। सूबे के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने रविवार को लोनिवि में हुई पत्रकारवार्ता में दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में 32 सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी वैसे ही लड़ा जाएगा, जैसी परंपरा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं और उनकी ईमानदार छवि के लोगों को लोग पसंद करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी विपक्ष भले ही कितने दावे कर ले, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में 32 जिला पंचायत सदस्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ मुद्दों की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह जनता के काम आने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें हर कोई भलीभांति से जानता है। विपक्ष ने जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, उसका कोई राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 32 सदस्य हैं ,जबकि बहुमत के लिए 29 सदस्यों की जरूरत है। वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र सिंह प्रताप सिंह ने दावा किया कि 11 मुस्लिम जिला पंचायत सदस्य उनका खुला समर्थन कर रहे है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान, महामंत्री विवेक कर्णवाल, विनय राणा, दीपक गर्ग मोनू, विक्रांत चौधरी आदि मौजूद थे।

पौधारोपण का निर्णय

धामपुर : रविवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने नगर पालिका में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न सरकारी, सामुदायिक और प्राइवेट स्थलों का चयन कर वहां पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पंजाबी कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पौधों का रोपण और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिसर के समीप स्थित शिवाजी पार्क को चार भागों में बांटा जाएगा और वहां पर विभिन्न तरीके की वाटिका स्थापित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी