स्वयंसेवकों ने किया पंडित दीनदयाल को नमन

बिजनौर जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
स्वयंसेवकों ने किया पंडित दीनदयाल को नमन
स्वयंसेवकों ने किया पंडित दीनदयाल को नमन

बिजनौर, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने बड़ी सादगी से मनाई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डॉ आमोद अरोड़ा के आवास पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। प्रतिष्ठान के स्वयंसेवकों ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम उपरांत भाजपा कार्यकर्ता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के स्वयंसेवक डॉ आमोद अरोड़ा, शंभूनाथ कौशिक, आशु अग्रवाल, शुभम ग्रोवर, नमन गुप्ता आदि ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों एवं आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन वितरित किया। इसके साथ शुक्रवार शाम एक वेबिनार का भी आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रोहित बतौर मुख्य वक्ता वेबिनार में शामिल हुए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की उन्नति में जुटने का आह्वान किया। प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष डॉ आमोद अरोड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवतावाद के पोषक थे। दशकों बाद भी उनके आदर्शों से देशवासी प्रेरणा पाते हैं।

chat bot
आपका साथी