स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत

राजा का ताजपुर स्योहारा मार्ग पर इकड़ा नदी के पुल के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:17 PM (IST)
स्कार्पियो की टक्कर में बाइक  सवार किशोर की मौत
स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत

बिजनौर, जेएनएन। राजा का ताजपुर: स्योहारा मार्ग पर इकड़ा नदी के पुल के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव पौटा निवासी पंकज (40 वर्ष) पुत्र परमिदर सिंह अपने गांव निवासी गुड्डू के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ स्योहारा के लिए निकला था। दोनों स्योहारा बुढ़नपुर मार्ग पर इकड़ा नदी के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पंकज व प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी