भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया

बिजनौरजेएनएन। मोहल्ला जाटान वाल्मीकि बस्ती भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:05 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया
भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया

बिजनौर,जेएनएन। मोहल्ला जाटान वाल्मीकि बस्ती भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की रात घरों पर मोमबत्ती और झालर डालकर रोशनी की। वाल्मीकि जागरण कराया गया और विचार गोष्ठी की गई जिसमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल दिया गया और समाज को नशा मुक्त बनाने और अंधविश्वास को दूर करने पर जोर दिया गया। शनिवार को प्रात: काल में प्रभात फेरी निकाली गई। भगवान वाल्मीकि मंदिर पर हवन पूजन किया और भगवान वाल्मीकि को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित झंडे को वाल्मीकि बस्ती में घुमाया गया। इस मौके पर हलवा और पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संदीप कुमार राजवंश प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, विनोद अजय, शेर सिंह, कुलदीप कुमार एडवोकेट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग नीरज कार्तिक आदि मौजूद रहे।

कोतवाली देहात : क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महर्षि बाल्मीकि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। गांव शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री अनूप बाल्मीकि ने बताया कि महर्षि बाल्मीकि ने राम के चरित्र को सामने लाने में रामायण का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में नितिन मौर्य, अरुण राज बाल्मीकि, सौरभ काकरान, पंकज वाल्मीकि, विशाल अग्रवाल, कलीराम बाल्मीकि,अमन बाल्मीकि, आकाश बाल्मीकि, अंकित राठी, आदित्यवीर सिंह,दिनेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी