पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: बेनीवाल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली शास्त्री चौक से होते हुए कृष्णा कालेज आफ फार्मेसी परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:38 PM (IST)
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: बेनीवाल
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: बेनीवाल

जागरण संवाददाता, बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली शास्त्री चौक से होते हुए कृष्णा कालेज आफ फार्मेसी परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पूर्व हुई जनसभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में मोहित बेनीवाल ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बेनीवाल ने भाजपा को मजबूती प्रदान करने की अपील की। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने का ऐलान कर किसान हित का कार्य किया। इससे पूर्व मंच पर पहुंचे दोनों अतिथियों का भाजपा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जनसभा के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया। ट्रैक्टर रैली में करीब दो हजार ट्रैक्टर शामिल थे। ट्रैक्टर रैली बीएसए कार्यालय, फील्ड हास्टल, रिग रोड, मंडावर चौराहा, सेंट मेरी चौराहा, नगीना चौराहा होते हुए विवेक कालेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। ट्रैक्टर रैली में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, एश्वर्य मौसम चौधरी, युवा नेता प्रिस चौधरी, शोभित कुमार त्यागी समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल थे। -काफिले के साथ पहुंचे नेता

सदर विधायक सुची चौधरी एवं उनके पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी करीब 500 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ मंडावर रोड स्थित कैंप कार्यालय से जजी चौक होते हुए नुमाइश मैदान पहुंचे। इसके अलावा आयुष चौहान, डा. मंजू चौधरी भी अपने-अपने काफिले के साथ नुमाइश मैदान पहुंचे।

-क्षेत्रवार लगाए गए ट्रैक्टर

नुमाइश मैदान में आयोजित ट्रैक्टर रैली के आयोजन में लगे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को सुबह से ट्रैक्टर को क्षेत्रवार लाइन में खड़ा कराने में लगे हुए थे। सभी लोग बेहतर व्यवस्था बनाने में जुटे थे।

chat bot
आपका साथी