बदहाल सड़कों को मरम्मत का इंतजार

जनपद में पिछले कई साल से संपर्क मार्गों और बाईपास मार्गों का निर्माण नहीं हुआ है। यही वजह है कि कई संपर्क मार्ग और बाइपास बदहाल है। जर्जर सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा है कि जनपद में सड़कों पर मरम्मत का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:30 PM (IST)
बदहाल सड़कों को मरम्मत का इंतजार
बदहाल सड़कों को मरम्मत का इंतजार

जेएनएन, बिजनौर। जनपद में पिछले कई साल से संपर्क मार्गों और बाईपास मार्गों का निर्माण नहीं हुआ है। यही वजह है कि कई संपर्क मार्ग और बाइपास बदहाल है। जर्जर सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा है कि जनपद में सड़कों पर मरम्मत का काम चल रहा है।

जिले में पिछले दो-तीन साल हाईवे के जीर्णोद्धार पर ही काम हुआ, किंतु संपर्क मार्गों और बाईपास मार्गों की हालात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यही वजह है कि नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग को बिजनौर मार्ग से जोड़ने वाले बाईपास मार्ग की स्थिति बदहाल है। वहीं आबादी से जुड़े कई मार्गों की हालत भी खराब है। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर गन्ना समिति कार्यालय से हिमालयन कालोनी तक सड़क उखड़ी है। रेलवे रोड से हर्सवाड़ा तक घनी आबादी के बीच स्थित सड़क के भी हालात बदतर हैं। वहीं, आदर्शनगर में कुछ महीने पहले बनी डामर सड़क भी प्रभावित हुई है। उधर, करीब तीन वर्ष पहले दोयजवाली से बिजौरी होते हुए जट्टीवाला तक बनाया गया मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। धामपुर क्षेत्र के शेरकोट, भूतपुरी और अफजलगढ़ नेशनल हाईवे-74 के चौड़ीकरण का चल रहा है। मिट्टी पड़ी होने के कारण बारिश होने पर इस मार्ग पर कीचड़ हो जाएगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अफजलगढ़, नहटौर, ऊमरी, स्योहारा और अफजलगढ़-हरेवली मार्ग की हालात भी खराब है। इस कारण गडढायुक्त सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इनका कहना है:

अधिकांश सड़कों पर गड्ढे भरने का कार्य किया जा चुका है। शेष पर काम चल रहा है। यदि किसी सड़क पर गड्ढे भरने से रह जाते हैं, तो स्थलीय निरीक्षण के बाद गड्ढे भरवाने की कार्रवाई की जाएगी।

-सुनील सागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।

chat bot
आपका साथी