मिलते ही पूछते थे किसानों का हाल, गन्ना भुगतान हो रहा या नहीं

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसान मजदूर कामगार आदि की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया। बिजनौर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में उन्होंने चीनी उद्योग को बहुत बढ़ावा दिया। यहीं कारण है बिजनौर जनपद में 80 प्रतिशत क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही और गन्ने की पेराई को नौ चीनी मिल स्थापित है। चीनी लगने से यहां के किसान की आर्थिक स्थिति और जिले के विकास में बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:05 AM (IST)
मिलते ही पूछते थे किसानों का हाल, गन्ना भुगतान हो रहा या नहीं
मिलते ही पूछते थे किसानों का हाल, गन्ना भुगतान हो रहा या नहीं

जेएनएन, बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर, कामगार आदि की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया। बिजनौर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में उन्होंने चीनी उद्योग को बहुत बढ़ावा दिया। यहीं कारण है बिजनौर जनपद में 80 प्रतिशत क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही और गन्ने की पेराई को नौ चीनी मिल स्थापित है। चीनी लगने से यहां के किसान की आर्थिक स्थिति और जिले के विकास में बढ़ोतरी हुई है। चौधरी अजित सिंह के निधन से किसान, कार्यकर्ता शोक में है।

चांदपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी युवा अवस्था से ही राजनीति में सक्रिय है। कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह एक ईमानदारी, सच्चाई एवं सादगी के प्रतीक उच्च शिक्षित किसानों कामगारों के संरक्षक थे। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर आदि के लिए ही सोचा और कार्य किया। जब भी उनसे मिलने दिल्ली जाते थे या किसी कार्यक्रम में मिलते थे, तो वह किसानों के बारे में ही पूछते थे। कहते थे कि बिजनौर के किसान कैसे है और वहां चीनी मिलें गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर कर रही है या नहीं। किसानों को परेशानी न हो। पार्टी के लोग किसानों की समस्याओं के निदान को कार्य करते रहें। अशोक चौधरी ने कहा कि जिले में उनकी आखिरी सभा हल्दौर में हुई थी। सभा में पहुंचने पर उन्होंने पहले जिले के किसानों के बारे में पूरा हालचाल लिया। उसके बाद ही सभा को संबोधित किया। भाषण में भी किसान, मजदूर, कामगार आदि के बारे जरूर बात करते थे। दो दिन किया था सभी वर्गों से संवाद

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने दो अप्रैल 2018 को बिजनौर में दो दिन प्रवास किया था। इन दो दिनों में उन्होंने किसान, व्यापारियों, अधिवक्ता, पदाधिकारियों, किसान संगठनों, युवाओं, चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडलों से अलग अलग संवाद किया था। संवाद में उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई थी।

chat bot
आपका साथी