101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को 101 एक और मिले। 69000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में चयनित सहायक अध्यापकों को मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलते ही शिक्षक-शिक्षिकाएं खुश हो गईं। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप मन लगाकर पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षा दें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:17 PM (IST)
101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र
101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

जेएनएन, बिजनौर। जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को 101 एक और मिले। 69000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में चयनित सहायक अध्यापकों को मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलते ही शिक्षक-शिक्षिकाएं खुश हो गईं। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप मन लगाकर पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षा दें।

यह बात उन्होंने शुक्रवार को बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर में बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 शिक्षक भर्ती के तृतीय चरण में चयनित अध्यापकों को नियुक्त पत्र वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक निष्ठा व ईमानदारी के साथ साथ नवाचार से बच्चों को शिक्षा दें, क्योंकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, तो देश का अच्छा निर्माण होगा। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक नहटौर ओमकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विनय राणा तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, बीएसए जयकरण यादव ने मंच से नीचे उतरकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के पास पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरण किए। जिले के लिए 106 पदों पर चयनित 101 अभ्यर्थियों में से 28 दिव्यांग महिला, पुरुष तथा 73 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। नियुक्ति पत्र वितरण में कोरोना कोविड से बचाव को नियमों का पालन किया गया। सभी मास्क लगाकर एवं शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए बैठाए गए। जागरूकता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य आयोग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनी सिंह सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रही। कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या, साइबर क्राइम, दहेज उत्पीड़न आदि बिदुओं पर चर्चा की गई है। इस कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी