भाजपा के कार्यकर्ताओं से की एकजुट होने की अपील

बिजनौर जेएनएन। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:03 PM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ताओं से की एकजुट होने की अपील
भाजपा के कार्यकर्ताओं से की एकजुट होने की अपील

बिजनौर, जेएनएन। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी में सभी एक समान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।

सोमवार को आयोजित शिविर को संबोधित करे हुए विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित व निष्ठावान होता है। पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसलिए मजबूत है, क्योंकि पार्टी में बूथ स्तर से लेकर हाईकमान तक सभी अपनी जिम्मेदारी को निभाने में कसर नहीं छोड़ते हैं। पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रशिक्षण पाकर कार्यकर्ता पार्टी की सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। डा. नेपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की योजना व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। सन्दीप शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में मनोज भटनागर, बलराम जोशी शहजाद, मोहम्मद अकरम, अनिल जैन, अविनाश जोशी, महेंद्र सिंह, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी