दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलने की अपील
नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जेएनएसन, बिजनौर। नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के जन्म दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। ग्राम पंचायत खलीलपुर के बूथ नंबर 135 पर मास्टर रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, मनीष पाल सिंह, दीपक कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रमेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने जनसंघ के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्होंने अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी। विजयपुर शक्ति केंद्र व राहतपुर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं मयंक चौहान, सुनील कुमार, पन्ना प्रमुख प्रमोद कुमार, नरपाल सिंह, राहुल कुमार, कुलदीप, सुमित कुमार, संजीव कुमार, मनीष पाल सिंह, दीपक, साधुराम गुर्जर, गौरव भाटी, फखरुद्दीन, चंद्र प्रकाश सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कर्मचारी पांच अक्टूबर को निकालेंगे बाइक रैली
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की जनपद स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक पुराना महिला अस्पताल स्थित कार्यालय पर हुई। मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया कि पांच अक्टूबर को दोपहर एक बजे से 11 सूत्री मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली जाएगी।
बैठक में मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। महासचिव प्रशांत सिंह ने बताया कि बाइक रैली बीएसए कार्यालय से आरंभ होकर डीएम कार्यालय पर समाप्त होगी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेश कुमार और संचालन बीना रानी ने की। कोषाध्यक्ष सलीमुद्दीन, मंच के प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा, मंच के सचिव पवित्र कुमार, सतवीर सिंह, सतीश कुमार वर्मा, इंद्रवीर नागर आदि उपस्थित रहे।