बिलाई मिल के खिलाफ आकियू ने खोला मोर्चा

बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आजाद किसान यूनियन ने कमर कस ली है। गुरुवार को आकियू ने झालू में पंचायत बुलाई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM (IST)
बिलाई मिल के खिलाफ आकियू ने खोला मोर्चा
बिलाई मिल के खिलाफ आकियू ने खोला मोर्चा

बिजनौर, जेएनएन। बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आजाद किसान यूनियन ने कमर कस ली है। यूनियन ने चीनी मिल के बकाया भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को झालू में पंचायत बुलाई है। आकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल ने जो किसानों से गन्ना खरीद है, उसका बकाया गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान एक मुश्त करने मांग की। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर जाम लगाने को बाध्य होंगे और आंदोलन तेज करेंगे। इसके लिए आकियू के कार्यकर्ता किसानों से संपर्क कर पंचायत को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं।

संगठन की मजबूती

को दिया बल

पैजनिया : भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बुधवार को हल्दौर ब्लाक के गांव मुकरंदपुर में बैठक की। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने सर्वसम्मति से बिजनौर तहसील अध्यक्ष मुन्नू सिंह, चांदपुर तहसील अध्यक्ष अब्दुल कलीम, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जाबिर और लखेंदर सिंह, बिजनौर तहसील मीडिया प्रभारी महेश कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर सोनू कुमार को चुना। काला पड़ा धान खराब बता रहे केंद्र कर्मचारी, किसान परेशान

पिछले दिनों हुई बारिश से बहुत से किसानों की धान की फसल नष्ट हो गई है। वहीं जिनकी फसल बची है, वह बारिश के कारण थोड़ी सी काली पड़ गई है। अब धान क्रय केंद्र के कर्मचारी धान को खराब बताकर किसानों को टहला रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने प्रशासन से खरीद के मानकों में छूट देने की मांग की है।

क्षेत्र के गांव कादराबाद में स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर तौल को लेकर किसान बार-बार चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसान विपिन शर्मा, सतवंत सिंह, चरण सिंह, सुखदीप सिंह, हरकेश सिंह, विपिन कुमार, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, आजाद सिंह आदि का कहना है कि केंद्र के कर्मचारी उनके थोड़े से काले पड़े धान को खराब बताकर वापस कर रहे हैं। किसानों ने सरकार से मानकों में छूट दिए जाने की भी मांग की है। वहीं परेशान किसानों ने जल्द समस्या का हल ना होने पर आंदोलन की चेतावनी है।

इस संबंध में कादराबाद क्रय केंद्र के एमडी लवेश कुमार का कहना है सभी किसानों का धान तौला जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा धान लेकर आने की भी अपील की।

chat bot
आपका साथी