किसानों के लिए एग्री सोल्यूशन केंद्र की शुरुआत

धामपुर शुगर मिल धामपुर के तत्वावधान में स्योहारा रोड के पास स्टैंडर्ड एग्री सोल्यूशन केंद्र की शुरुआत की गई। इस पर किसानों को उचित मूल्य पर कीटनाशक फफूंदीनाशक व जैव खाद मिल सकेगी। साथ ही इसके बारे में किसानों को विभिन्न जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:41 PM (IST)
किसानों के लिए एग्री सोल्यूशन केंद्र की शुरुआत
किसानों के लिए एग्री सोल्यूशन केंद्र की शुरुआत

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर शुगर मिल धामपुर के तत्वावधान में स्योहारा रोड के पास स्टैंडर्ड एग्री सोल्यूशन केंद्र की शुरुआत की गई। इस पर किसानों को उचित मूल्य पर कीटनाशक, फफूंदीनाशक व जैव खाद मिल सकेगी। साथ ही इसके बारे में किसानों को विभिन्न जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

बुधवार को स्टैंडर्ड एग्री सोल्यूशन केंद्र का शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का सीधा संबंध मिल के आइटी विभाग से रहेगा। किसानों को आवश्यकतानुसार कीटनाशक, फफूंदीनाशक, जैव खाद उचित मूल्य पर मिल सकेगा। इसके साथ ही इसके प्रयोग आदि के बारे में भी किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से कीटनाशक के अभाव में किसान की खेती को नुकसान नहीं हो सकेगा। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, डा. पंकज, सतवीर सिंह, राजीव त्यागी, दिनेश राजपूत, रामगोपाल सिंह, होरी सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, हिमांशु त्यागी आदि उपस्थित रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक में संगठनात्मक बिदुओं पर चर्चा

बढ़ापुर स्थित श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई।

बुधवार को हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री कमल कुमार कश्यप ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश आर्य की अध्यक्षता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य घासीराम के संचालन में हुई बैठक में मुख्य अतिथि ने भाजपा सरकार की नीतियों और संगठनात्मक बिदुओं पर चर्चा की। बैठक में पवन कुमार, कपिल कुमार, भीम सिंह सैनी, नितिन कुमार, राहुल कुमार, ज्ञान सिंह, अतर सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, उमेश कुमार, नवनीत कुमार, ओमप्रकाश प्रजापति, दिलेराम पाल, ब्रह्मपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी