बिजनौर में रामलीला में 'दशरथ' ने त्यागे प्राण, राम वन गमन से हो गए थे आहत, स्टेज से उठ नहीं सके राजेन्द्र कुमार

बिजनौर के हसनपुर गांव में रामलीला के मंचन के दौरान 14 को राम के बनवास प्रसंग के दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार राजेन्द्र कुमार ने प्राण त्याग दिया। पर्दा गिरने के पश्चात भी जब राजेन्द्र कुमार नही उठे तो सहयोगी कलाकार उन्हें उठाने गए वो मृत मिले।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:01 PM (IST)
बिजनौर में रामलीला में 'दशरथ' ने त्यागे प्राण, राम वन गमन से हो गए थे आहत, स्टेज से उठ नहीं सके राजेन्द्र कुमार
राजेन्द्र कुमार 20 वर्षो से महाराज दशरथ की भूमिका निभा रहे थे।

बिजनौर, जेएनएन। बिजनौर के हसनपुर गांव में बीते बीस वर्ष से रामलीला में महाराज दशरथ की भूमिका निभाने वाले राजेन्द्र कुमार 14 अक्टूबर को राम के वन गमन के प्रसंग के दौरान इतने आहत हो गए कि मंच पर ही गिर पड़े। वह ऐसा गिरे कि फिर दूसरे प्रसंग के लिए पर्दा पर उठने पर भी नहीं उठे। इसके बाद वहां पर खलबली मच गई।

बिजनौर के हसनपुर गांव में रामलीला के मंचन के दौरान 14 अक्टूबर को राम के बनवास प्रसंग के दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार राजेन्द्र कुमार ने प्राण त्याग दिया। पर्दा गिरने के पश्चात भी जब राजेन्द्र कुमार नही उठे तो अन्य सहयोगी कलाकार उन्हें उठाने गए तो वो मृत मिले। राजेन्द्र कुमार 20 वर्षो से महाराज दशरथ की भूमिका निभा रहे थे। इस घटना के बाद रामलीला में शोक छा गया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों की आंखों में भी आंसू आ गए। राजेंद्र सिंह पिछले 20 साल से इस रामलीला में राजा दशरथ का रोल अदा करते चले आ रहे थे और उनका अभिनय इतना सजीव था कि लोग भाव विभोर हो जाते थे।

बिजनौर के गांव हसनपुर में दो अकटूबर से हर वर्ष की भांति रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ। 14 अक्टूबर को इसमें राम के वन गमन के दृश्य का मंचन हो रहा था। इसी दौरान दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह ने अभिनय के दौरान भगवान राम के वियोग में वास्तव में मंच पर ही प्राण त्याग दिया और निर्जीव पड़े रहे।

राम वियोग में मंच पर ही त्यागे प्राण

रामलीला में दशरथ की भूमिका राजेंद्र सिंह निभा रहे थे। राम के वन गमन का दृश्य था। राजा दशरथ भगवान राम के वन जाने के बाद उनके वियोग में व्याकुल होते हैं। राम के वियोग में दशरथ ने प्राण त्याग दिया। दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह ने वास्तव में स्टेज पर ही प्राण त्याग दिए थे। राम के वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने के बाद पर्दा गिर गया लेकिन दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह नहीं उठे। वहां पर सहयोगी कलाकार पर्दा गिरने के बाद भी न उठने पर राजेंद्र सिंह के पास पहुंचे। कलाकारों को पास पहुंचने पर इसका एहसास हुआ कि दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह ने राम के वन जाने के बाद उनके वियोग में मंच पर ही वास्तव में अपने प्राण त्याग दिए हैं।  

chat bot
आपका साथी