साया बताकर महिला तांत्रिक संग फरार

बास्टा क्षेत्र के एक गांव में घर में साया बताते हुए एक महिला तांत्रिक के साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। क्षेत्र के गांव में एक महिला द्वारा पति व ससुरालियों को मकान व उसके ऊपर साया होने की बात कही गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST)
साया बताकर महिला तांत्रिक संग फरार
साया बताकर महिला तांत्रिक संग फरार

बिजनौर, टीम जागरण। बास्टा क्षेत्र के एक गांव में घर में साया बताते हुए एक महिला तांत्रिक के साथ फरार हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। क्षेत्र के गांव में एक महिला द्वारा पति व ससुरालियों को मकान व उसके ऊपर साया होने की बात कही गई। उसके बाद उसने एक तांत्रिक व उसके साथी को मकान पर बुलाया। उनके आते ही महिला ने पति व ससुरालियों को मकान में दुमंजले पर बने कमरे जाने और अंदर से ताला लगाकर रखने की बात कही। उन्होंने महिला के कहने पर ऐसा ही किया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद वह तांत्रिक व उसके साथ वहां से फरार हो गई। देर रात जब परिजन नीचे आए तो वह गायब थी। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लग सका। हालांकि, मामले को लेकर चौकी में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। उधर, चौकी प्रभारी संदीप मलिक का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

ससुरालियों द्वारा विवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। धामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व नूरपुर के गांव ऊमरी निवासी नकुल के साथ हुआ था। महिला के अनुसार विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि 21 अक्टूबर को उसके पति नकुल ने अपने परिजनों के साथ मिल कर उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बामुश्किल उसने जान बचाई। इस संबंध में थाने पर शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति, सास एवं ससुर सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ दहेज एक्त सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी